लाइव न्यूज़ :

एयरटेल का वित्त वर्ष 2030-31 तक अपनी ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में 50 प्रतिशत कटौती का वादा

By भाषा | Updated: September 20, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारती एयरटेल ने सोमवार को कहा कि वह जलवायु परिवर्तन से निपटने के वैश्विक प्रयासों में शामिल हो गयी है और उसने अपने पूरे परिचालन में वित्त वर्ष 2030-31 तक प्रदूषण फैलाने वाले उत्सर्जन में 50 प्रतिशत की कमी लाने की प्रतिबद्धता जतायी है।

कंपनी ने अपने नेटवर्क परिचालन में कार्बन फुटप्रिंट और उत्सर्जन को काफी कम करने का वादा किया है। इसके तहत वह अपने नेटवर्क परिचालन, ऊर्जा बचाने वाले बुनियादी ढांचे और प्रक्रियाओं में हरित ऊर्जा को अपनाने में तेजी लाने के साथ-साथ अपने कार्यस्थलों पर कारोबार की सतत प्रथाओं को लागू करने सहित कई हस्तक्षेपों के माध्यम से अपने व्यापक लक्ष्यों को प्राप्त करेगी।

एयरटेल ने एक बयान में कहा, "भारती एयरटेल ने आज जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने और एक सतत ग्रह के निर्माण से जुड़े वैश्विक प्रयासों में योगदान करने की अपनी प्रतिबद्धता की घोषणा की।"

कंपनी ने कहा कि वह अपने पूरे परिचालन में वित्त वर्ष 2030-31 तक कार्बन उत्सर्जन में 50 प्रतिशत की कमी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी की इस ताजा पहल पर टिप्पणी करते हुये भारती एयरटेल, विधि प्रभाग के निदेशक विद्युत गुलाटी ने जलवायु परिवर्तन को मानव मात्र के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बिना और देरी किये मिलकर पृत्वी की रक्षा के लिये काम करना चाहिये। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये कि हम ऐसी स्थिति में नहीं पहुंच जायें जहां से वापस निकलना मुश्किल हो। इस मामले में व्यवसायों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिये एयरटेल ने इस दिशा में महत्वकांक्षी लक्ष्य तय किया है। वह इस दिशा में अपनी प्रगति को पूरी पारदर्शिता के साथ रिपोर्ट करती रहेगी।’’

इसके साथ ही एयरटेल संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक समझौते में शामिल होने वाली पहली भारतीय दूरसंचार कंपनी बन गई है। यह दुनिया की सबसे बड़ा कार्पोरेट निरंतरता पहल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?