लाइव न्यूज़ :

एयरटेल भुगतान बैंक को चालू वित्त वर्ष में लागत-आम बराबरी की स्थिति प्राप्त होने की उम्मीद

By भाषा | Updated: July 4, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जुलाई एयरटेल भुगतान बैंक को चालू वित्त वर्ष में उसस्थिति में आज सकती है जब कि पहली बार कारोबार में आय लागत से ऊपर निकल जाती है।

कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में लॉकडाउन अंकुशों तथा प्रवासी मजदूरों के अपने गांवों की ओर लौटने की वजह नए खातों की संख्या तथा लेनदेन में इजाफा हुआ। ऐसे में कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में वह लागत बराबर कर लाभ की स्थिति में पहुंच जाएगी।

अधिकारी ने अपना नाम न प्रकट करने की शर्त पर कहा कि राजस्व में वृद्धि, परिचालन का स्तर बढ़ने तथा उत्पादों की बिक्री पर प्रति ग्राहक प्राप्ति बढ़ने से कंपनी चालू वित्त वर्ष में घाटे से उबर जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि महामारी और उसके बाद लगाए गए अंकुशों की वजह से ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी इलाकों में घर के पास बैंकिंग समाधानों की मांग बढ़ी और लोगों ने सुरक्षित डिजिटल भुगतान के विकल्प को चुना। इस दौरान बैंक के विविध उत्पादों मसलन डिजिटल भुगतान, मनी ट्रांसफर, बीमा, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण ऋण, आधार आधारित भुगतान प्रणाली तथा संग्रह प्रबंधन सेवाओं की अच्छी मांग देखने को मिली।

अधिकारी ने कहा कि एयरटेल भुगतान बैंक को भरोसा है कि इस साल वह घाटे की स्थिति से उबरकर सामान्य कारोबार की स्थिति में पहुंच जाएगा। इस बारे में कंपनी को भेजे ई-मेल का जवाब नहीं मिला था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट