लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने अक्टूबर में भी नए मोबाइल कनेक्शनों के मामले में जियो को पछाड़ा

By भाषा | Updated: December 23, 2020 22:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर देश में कुल फोन कनेक्शनों की संख्या अक्टूबर में बढ़कर 1.17 अरब पर पहुंच गई। माह के दौरान नए मोबाइल ग्राहक जोड़ने के मामले में भारती एयरटेल ने एक बार फिर जियो को पीछे छोड़ दिया है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की मासिक रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में देश में कुल फोन कनेक्शनों में से 98 प्रतिशत मोबाइल कनेक्शन थे।

यह लगातार दूसरा महीना है जबकि नए ग्राहक बनाने के मामले में एयरटेल ने जियो को पीछे छोड़ा है। इससे पहले सितंबर में भी एयरटेल ने करीब चार साल बाद नए कनेक्शनों के मामले में जियो को पछाड़ा था।

ट्राई की रिपोर्टके अनुसार सुनील भारती मित्तल की अगुवाई वाली कंपनी ने अक्टूबर में 36.7 लाख नए ग्राहक जोड़े। इससे उसके मोबाइल कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 33.02 करोड़ पर पहुंच गई है।

इसके बाद जियो ने 22.2 लाख नए मोबाइल ग्राहक बनाए। उसके कनेक्शनों की संख्या 40.63 करोड़ हो गई है। चार अन्य मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों..वोडाफोन आइडिया लि. (वीआईएल), बीएसएनएल, एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में घटी है।

माह के दौरान वीआईएल ने सबसे अधिक 26.5 लाख कनेक्शन गंवाए। कंपनी के मोबाइल कनेक्शनों की संख्या घटकर 29.28 करोड़ रह गई है।

बीएसएनएल के कनेक्शनों की संख्या 10,208 घटी, वहीं एमटीएनएल के 7,307 और रिलायंस कम्युनिकेशंस के 1,488 मोबाइल कनेक्शन कम हुए।

रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में कुल फोन कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 117.18 करोड़ पर पहुंच गई। सितंबर, 2020 में यह 116.86 करोड़ थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस दौरान देश में कुल मोबाइल कनेक्शनों की संख्या बढ़कर 115.18 करोड़ हो गई, जो सितंबर के अंत तक 114.85 करोड़ थी।

अक्टूबर में वायरलाइन या फिक्स्ड लाइन फोन कनेक्शनों की संख्या घटकर 1.99 करोड़ रह गई। सितंबर में यह आंकड़ा दो करोड़ से कुछ अधिक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?