लाइव न्यूज़ :

एयरटेल, नोकिया ने केन्या में 5जी नेटवर्क के लिए करार किया

By भाषा | Updated: November 30, 2020 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारती एयरटेल की अफ्रीकी इकाई तथा दूरसंचार उपकरण कंपनी नोकिया ने केन्या में 5जी नेटवर्क के लिए करार किया है। यह करार तीन साल का है। करार के तहत केन्या की राजधानी नैरोबी में द्रुत गति की 4जी सेवा के साथ नेटवर्क का आधुनिकीकरण किया जाएगा तथा तथा 5जी के लिए उपकरण लगाए जाएंगे।

भारती एयरटेल ने सोमवार को बयान में कहा कि 5जी के लिए उपकरण लगाने का काम जून में शुरू हुआ है। सैकड़ों की संख्या में साइटों पर ये उपकरण लगाए जाएंगे।

करार के तहत शहरी, अर्द्धशहरी, राजमार्ग, पर्यटन स्थलों तथा नैरोबी के केंद्रीय कारोबारी क्षेत्रों और शेष केन्या में मौजूदा 2जी, 3जी और 4जी रेडियो एक्सेस नेटवर्क का अद्यतन भी किया जाएगा।

नोकिया अपने नेटवर्क ढांचे के जरिये एयरटेल केन्या को जरूरत होने पर सुगमता से 5जी में स्थानांतरण में भी मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित