लाइव न्यूज़ :

एयरटेल नेक्सट्रा अपने डेटा केंद्र की क्षमता को 2025 तक तीन गुना बढ़ाएगी

By भाषा | Updated: September 30, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली 30 सितंबर दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल की अनुषंगी कंपनी नेक्सट्रा ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 2025 तक अपनी डेटा केंद्र क्षमता को तीन गुना करने के लिए 5,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी।

कंपनी इसके लिए हाइपरस्केल परिसर स्थापित करेगी और साथ ही डेटा केंद्र चलाने में पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा की हिस्सेदारी को वर्तमान में 35 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करेगी।

एयरटेल कारोबार के निदेशक और सीईओ अजय चितकारा ने कहा, ‘‘हम अपने डेटा केंद्रों के विस्तार के लिए 5,000 करोड़ रुपये का नया निवेश कर रहे हैं। कुछ काम पहले ही शुरू हो चुका है। एक संगठन के रूप में हम एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जो 70 और शहरों में पहुंच बढ़ाएगा।’’

कंपनी 10 बड़े डेटा केंद्रों समेत 120 से अधिक एज डेटा केंद्रों का संचालन करने के साथ देश के 70 शहरों को कवर करने का दावा करती है। कंपनी अगले 5-6 महीनों में मौजूदा डेटा केंद्रों में 40 मेगावाट क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?