लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने 49 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज बंद किया, शुरुआती कीमत में बढ़ोतरी की

By भाषा | Updated: July 28, 2021 13:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई एयरटेल ने प्रति उपभोक्ता आमदनी में बढ़ोतरी के मकसद से बुधवार को अपनी प्रीपेड योजनाओं में संशोधन करते हुए शुरुआती कीमत में करीब 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।

इसके साथ ही दूरसंचार परिचालक ने कहा कि उसने अपने 49 रुपये के शुरुआती प्रीपेड रिचार्ज को बंद कर दिया है।

एयरटेल ने एक बयान में कहा कि कंपनी के प्रीपेड पैक अब 79 रुपये के स्मार्ट रिचार्ज से शुरू होंगे और ग्राहकों को दोगुने डेटा के साथ चार गुना अधिक आउटगोइंग मिनट मिलेंगे।

एयरटेल ने कहा, ‘‘यह बदलाव बेहतर कनेक्टिविटी समाधान पेश करने पर कंपनी के फोकस के अनुरूप है। शुरुआती रिचार्ज पर एयरटेल ग्राहक अब अपने खाते की शेष राशि की चिंता किए बिना लंबे समय तक जुड़े रह सकते हैं।’’

ये बदलाव 29 जुलाई 2021 से प्रभावी है। एयरटेल का 79 रुपये का प्लान 64 रुपये टॉकटाइम, 200 एमबी डेटा और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।

कंपनी का यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सभी दूरसंचार परिचालक प्रति उपयोगकर्ता औसत आय (एआरपीयू) बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?