लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने एरिक्सन के साथ भारत का पहला ग्रामीण 5जी परीक्षण किया

By भाषा | Updated: October 5, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर दूरसंचार ऑपरेटर भारती एयरटेल और उपकरण विनिर्माता कंपनी एरिक्सन ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने ग्रामीण इलाकों में भारत का पहला 5जी नेटवर्क परीक्षण किया है।

दूरसंचार विभाग द्वारा एयरटेल को आवंटित 5जी ट्रायल स्पेक्ट्रम का उपयोग करते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाहरी इलाके भाईपुर ब्राह्मण गांव में यह परीक्षण किया गया।

यह परीक्षण दर्शाता है कि उन्नत मोबाइल ब्रॉडबैंड (ईएमबीबी) और फिक्स्ड वायरलेस पहुंच (एफडब्ल्यूए) सेवाओं जैसे समाधानों के जरिये उच्च गति वाले ब्रॉडबैंड तक पहुंच को सक्षम करके डिजिटल खाई को पाटने में 5जी काफी मददगार साबित हो सकता है।

एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सिंह सेखों ने डिजिटल तरीके से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘एफडब्ल्यूए जैसी सेवाओं के जरिये अंतिम छोर तक ब्रॉडबैंड कवरेज देने और अधिक समावेशी डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान करने में 5जी एक परिवर्तनकारी तकनीक होगी।’’

एरिक्सन दक्षिण पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत के प्रमुख नुंजियो मिर्टिलो ने कहा कि 5जी देश के लिए ‘‘सामाजिक-आर्थिक गुणक’’ के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि एरिक्सन के एक अध्ययन के अनुसार मोबाइल ब्रॉडबैंड अपनाने में औसतन 10 प्रतिशत की वृद्धि से सकल घरेलू उत्पाद में 0.8 प्रतिशत की वृद्धि होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?