लाइव न्यूज़ :

एयरटेल, अपोलो 24/7 ने ई-स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिये समझौता किया

By भाषा | Updated: April 5, 2021 20:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने स्वास्थ्य ऐप अपोलो 24/7 के साथ भागीदारी की है। इसका मकसद एयरटेल के अपने ग्राहकों को ‘थैंक्स’ लाभ के तहत ई-स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कंपनी के बयान के अनुसार इस गठजोड़ के तहत एयरटेल प्लैटिनम और गोल्ड श्रेणी के ग्राहकों को अपोलो सर्किल की सदस्यता मिलेगी।

इसमें अपोलो के प्रमुख और विशेषज्ञ डॉक्टरों से ‘ऑनलाइन’ परामर्श, ऑनलाइन जांच बुकिंग के साथ घर आकर जांच के नमूने लेना, ‘कैशबैक’ लाभ के साथ दवाओं की घर तक आपूर्ति आदि की सुविधाएं मिलेंगी।

ये विशेष लाभ पात्र ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिये ले सकते हैं। एयरटेल के प्लैटिनम ग्राहक को अपोलो सर्किल की 12 महीने की सदस्यता तथा एयरटेल गोल्ड ग्राहकों को तीन महीने की सदस्यता मुफ्त मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?