लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने ‘वर्ल्ड ऑफ कनेक्टेड थिंग्स’ को बढ़ावा देने के लिए 5जी मंच की घोषणा की

By भाषा | Updated: April 7, 2021 17:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल ने बुधवार को एक एकीकृत मंच की घोषणा की, जो उद्यमों को ‘इंटरनेट ऑफ थिंग्स ’(आईओटी) की ताकत का लाभ उठाने में सक्षम बनाता है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरटेल ‘आईओटी’ सुरक्षित और सहज तरीके से अरबों उपकरणों और अनुप्रयोगों को जोड़ने वाला मंच है।

कंपनी के अनुसार भारत का सेलुलर संपर्क आधारित आईओटी बाजार 2022 तक बढ़कर 10,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिसे कनेक्टेड कारों और उपकरणों, स्मार्ट कारखानों और अन्य उपयोगिताओं से बढ़ावा मिल रहा है।

एयरटेल बिजनेस के निदेशक और सीईओ अजय चितकारा ने कहा, ‘‘आईओटी के लिए उद्यमों की तीन प्रमुख जरूरतें हैं। पहला, कनेक्टिविटी समाधान और दूसरा उनके डेटा की सुरक्षा। तीसरी जरूरत आईओटी डेटा को कार्रवाई योग्य बनाने के लिए मौजूदा आईटी सिस्टम के साथ सहज एकीकरण है।’’

उन्होंने आगे कहा कि एयरटेल की ताजा पेशकश इन जरूरतों को पूरा करती है, जिसके मूल में एयरटेल का 5जी रेडी नेटवर्क है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?