एयरटेल अफ्रीका अपने 1,424 दूरसंचार टावर हेलिओस को 12 करोड़ डालर में बेचेगी

By भाषा | Updated: March 23, 2021 21:07 IST2021-03-23T21:07:39+5:302021-03-23T21:07:39+5:30

Airtel Africa will sell 1,424 telecom towers to Helios for $ 120 million | एयरटेल अफ्रीका अपने 1,424 दूरसंचार टावर हेलिओस को 12 करोड़ डालर में बेचेगी

एयरटेल अफ्रीका अपने 1,424 दूरसंचार टावर हेलिओस को 12 करोड़ डालर में बेचेगी

नयी दिल्ली, 23 मार्च एयरटेल अफ्रीका मेडागास्कर और मालावी स्थित अपने 1,424 टावरों को 11.90 करोड़ डालर में हेलिओस को बेचेगी। दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी है।

दोनों कंपनियों के बीच चाड और गेबॉन स्थित टावर संपत्तियों के लिये भी समझौता हुआ है लेकिन इस सौदे के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया है, ‘‘एयरटेल अफ्रीका ने आज (मंगलवार को) मेडागास्कार और मालावी स्थिति अपनी दूरसंचार कंपनियों को हेलिओस टावरर्स पीएलसी को बेचने का समझौता होने की घोषणा की है।’’

इसमें कहा गया है कि समूह का इन दोनों बाजारों में टावरों की कुल संख्या 1,229 टावर की है और यह समूह के वायरलेस टेलिकम्युनिकेशंस अवसंरचना नेटवर्क का हिस्सा है।

यह सौदा 2021 की आखिरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।

एयरटेल अफ्रीका ने मेडागास्कर और मालावी में अगले तीन साल के दौरान 195 अतिरिक्त स्थानों पर भी टावर बिक्री के लिये हेलिओस टावर्स के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

एयरटेल अफ्रीका ने इसके अलावा चाड और गेबोन में भी अपने टावरों की संभावित बिक्री के लिये हेलिओ टावर्स के साथ खास सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। यह सौदा बिक्री के लिये पक्का विधायी समझौता होने पर निर्भर करेगा। इन दोनों देशों में कंपनी के एक हजार के करीब टावर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Airtel Africa will sell 1,424 telecom towers to Helios for $ 120 million

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे