लखनऊ हवाईअड्डा पट्टे पर अडाणी समूह को सौंपा विमानपत्तन प्राधिकरण ने

By भाषा | Updated: November 2, 2020 19:40 IST2020-11-02T19:40:51+5:302020-11-02T19:40:51+5:30

Airport Authority entrusted to leasing airport airport to Adani Group | लखनऊ हवाईअड्डा पट्टे पर अडाणी समूह को सौंपा विमानपत्तन प्राधिकरण ने

लखनऊ हवाईअड्डा पट्टे पर अडाणी समूह को सौंपा विमानपत्तन प्राधिकरण ने

नयी दिल्ली, दो नवंबर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने लखनऊ हवाईअड्डा 50 साल के पट्टे पर रविवार मध्यरात्रि से अडाणी समूह को सौंप दिया।

इससे पहले 30 अक्टूबर की मध्यरात्रि से एएआई मंगलुरू हवाईअड्डे को भी समूह को सौंप चुकी है।

एएआई ने ट्वीट कर जानकारी दी, ‘‘ दो नवंबर 2020 को एएआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने अडाणी समूह के साथ सहमति ज्ञापन पत्र पर हस्ताक्षर कर लखनऊ हवाईअड्डा समूह को सौंपा।’’

केंद्र सरकार ने फरवरी 2019 में देश के छह प्रमुख हवाईअड्डे लखनऊ, अहमदाबाद, जयपुर, मंगलुरू, तिरुवनंतपुरम और गुवाहाटी का विशेष व्यवस्था के तहत निजीकरण किया। प्रतिस्पर्धी बोलियां लगाकर अडाणी समूह ने इन सभी हवाईअड्डों को 50 साल चलाने के अधिकार हासिल किया।

एएआई ने 22 अक्टूबर को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा था कि अडाणी समूह को मंगलुरू, लखनऊ और अहमदाबाद हवाईअड्डे क्रमश: 31 अक्टूबर, दो नवंबर और 11 नवंबर को सौंप दिए जाएंगे।

इन हवाईअड्डों के परिचालन के समझौतों पर दोनों पक्षों के बीच 14 फरवरी को हस्ताक्षर किए गए थे। तीन अन्य हवाईअड्डे जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के लिए छूट समझौतों पर दोनों पक्षों ने सितंबर में हस्ताक्षर किए थे।

Web Title: Airport Authority entrusted to leasing airport airport to Adani Group

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे