लाइव न्यूज़ :

एयरलक्सीस को प्रतिदिन 30 से 40 उड़ानों के संचालन की उम्मीद : सीईओ

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:45 IST

Open in App

मुंबई 17 अक्टूबर निजी हवाई जहाज (चार्टर) सेवा प्रदान करने वाली कंपनी एयरलक्सीस को कोविड-19 महामारी के वजह से निजी हवाई यात्रा के लिए बढ़ती मांग के बीच प्रति दिन 30 से 40 उड़ानों के संचालन की उम्मीद है। कंपनी ने मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनदीप संधू ने यह बात कही।

वर्ष 2018 में शुरू हुई बुटीक चार्टर, विमान बिक्री और परामर्श कंपनी एयरलक्सीस एविएशन दक्षिण पूर्वी एशिया, यूरोप और अमेरिका समेत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए चार्टर विमान, निजी चार्टर और एयर एम्बुलेंस सेवाएं भी प्रदान करती है।

संधू ने कहा, "हम बिना स्वामित्व वाले मॉडल से मालिकाना अधिकार वाले मॉडल की तरफ बढ़ रहे है, लेकिन यह मॉडल विमान किराए पर लेने से संबंधित होगा। इसका मतलब है कि हम विमान खरीदेंगे नहीं।"

उन्होंने कहा कि हमें दो साल के लिए स्थिर मांग की उम्मीद है। पिछले 18 महीनों में हमने जो वृद्धि देखी है, उसके साथ हम लगभग आठ से 10 महीनों में विमानों को शामिल करने के लिए तैयार हैं। हम इसे जल्दी करना चाहते है, लेकिन इसमें समय लगता है।

उन्होंने कहा कि कंपनी लगभग पांच करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है, क्योंकि इससे उसे अपने नियमित ग्राहकों के लिए एक या दो विमान किराये पर लेने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत