विमान ईधन का दाम एक प्रतिशत घटाया गया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 19:03 IST2021-04-16T19:03:23+5:302021-04-16T19:03:23+5:30

Aircraft fuel price reduced by one percent | विमान ईधन का दाम एक प्रतिशत घटाया गया

विमान ईधन का दाम एक प्रतिशत घटाया गया

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल पेट्रोलियम कंपनियों ने विमान ईंधन के मूल्य में शुक्रवार को एक प्रतिशत की कटौती की। वैश्विक बाजार में तेल सस्ता होने से कंपनियों ने इस माह विमान ईंधन की दरें दूसरी बार कम की है।

दिल्ली में विमान टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) का भाव प्रति हजार लीटर 568.88 रुपये यानी 0.9 प्रतिशत कम कर के 57,805.28 रुपये प्रति हजार लीटर कर दिया गया है।

इससे पहले, पहली अप्रैल को तेल विपणन कंपनियों ने एटीएफ का भाव तीन प्रतिशत कम किया था। वह छह महीने में विमान ईंधन के भाव में पहली कमी थी।

बहरहाल, बृहस्पतिवार को तीन सपताह में चौथी कटौती के बाद पेट्रोल, उीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। बृहस्पतिवार को पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के दाम में 14 पैसे की कटौती की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Aircraft fuel price reduced by one percent

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे