लाइव न्यूज़ :

एयरबस ने टाटा टेक्नोलॉजीज को रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर टाटा टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि उसे प्रमुख यूरोपीय कंपनी एयरबस ने रणनीतिक आपूर्तिकर्ता के रूप में चुना है।

टाटा टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही कंपनी एक इंजीनियरिंग, विनिर्माण इंजीनियरिंग और सेवा रणनीतिक आपूर्तिकर्ता (ईएमईएस-3) बन जाएगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘एक व्यापक सात महीने लंबी बहुस्तरीय खरीद मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद यह फैसला किया गया। इस मूल्यांकन प्रक्रिया में इंजीनियरिंग, विनिर्माण इंजीनियरिंग और ग्राहक सेवा इंजीनियरिंग कार्यों से संबंधित एयरबस के सभी प्रभागों, सहायक कंपनियों और सहयोगियों को शामिल किया गया।’’

टाटा टेक्नोलॉजीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ वारेन हैरिस ने कहा, ‘‘हमें एयरबस द्वारा एक इंजीनियरिंग, विनिर्माण इंजीनियरिंग और सेवा रणनीतिक आपूर्तिकर्ता (ईएमईएस-3) के रूप में चुने जाने की खुशी है और हम कई क्षेत्रों में उनके साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?