लाइव न्यूज़ :

एयरबस के सीसीओ ने कहा, विमान खरीद सौदे के लिए अकासा के साथ बातचीत कर रहे हैं

By भाषा | Updated: October 10, 2021 10:32 IST

Open in App

(दीपक पटेल)

बोस्टन (अमेरिका), 10 अक्टूबर एयरबस राकेश झुनझुनवाला समर्थित नयी एयरलाइन अकासा के साथ विमान खरीद सौदे के लिए बातचीत कर रही है। यूरोपीय विमान विनिर्माता के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कई मीडिया खबरों में दो महीने पहले कहा गया था कि अकासा अमेरिकी विमान विनिर्माता बोइंग से बी737 मैक्स विमानों की खरीद के लिए बातचीत कर रही है। विमानन बाजार में एयरबस के ए320 श्रृंखला के विमान बोइंग के बी737 विमानों से प्रतिस्पर्धा करते हैं।

एयरबस के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी (सीसीओ) क्रिश्चियन शेरर ने पीटीआई-भाषा द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी योजना बोइंग द्वारा अकासा को दी गई पेशकश का जवाब देने की है, कहा, ‘‘हम जवाबी पेशकश देने के कारोबार में नहीं हैं। हमारी अकासा के साथ बातचीत चल रही है।‘’’

अकासा को प्रसिद्ध निवेशक राकेश झुनझुनवाला का समर्थन है। इंडिगो के पूर्व अध्यक्ष आदित्य घोष कंपनी के निदेशक मंडल में हैं। कंपनी का इरादा 2022 की गर्मियों में परिचालन शुरू करने का है। कंपनी ने अगले चार साल में करीब 70 विमानों के परिचालन की योजना बनाई है।

यह पूछे जाने कि अकासा के साथ बातचीत किस चरण में है शेरर ने कहा, ‘‘यह निजी चीज है। मैं आपसे सिर्फ यह कह सकता है कि जब आप भारत में एयरलाइन शुरू करना चाहते हैं, तो आपको किस बेंचमार्क की जरूरत है। यह काफी निश्चित है। इंडिगो और कुछ हद तक गो फर्स्ट तथा स्पाइसजेट इसमें हैं। लेकिन बड़ी खिलाड़ी निश्चित रूप से इंडिगो है।’’

इंडिगो दुनिया में सबसे सफल एकल गलियारे (आइल) वाले विमान का परिचालन करती है। उन्होंने कहा इसके साथ ही उसके पास सबसे आधुनिक ए 320 और अब ए 321 विमान भी हैं।

उन्होंने कहा, "इसलिए, यह स्वाभाविक है कि भारत में एक नए उद्यम को उस बेंचमार्क को देखना चाहिए।"

इंडिगो भारतीय घरेलू विमानन बाजार में लगभग 50 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी विमानन कंपनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम