लाइव न्यूज़ :

एयरबीएनबी को सितंबर तिमाही में 83.4 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: November 5, 2021 16:22 IST

Open in App

वाशिंगटन, पांच नवंबर (एपी) कोविड-19 टीकाकरण तेज होने और आवाजाही बढ़ने के बीच एयरबीएनबी को कैलेंडर वर्ष, 2021 की तीसरी तिमाही में 83.4 करोड़ डॉलर का शुद्ध लाभ हुआ है।

एयरबीएनबी ने बृहस्पतिवार को बताया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ करीब चार गुना होकर 83.4 करोड़ डॉलर हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 21.9 करोड़ डॉलर था। वर्ष 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में यह आंकड़ा 26.7 करोड़ डॉलर रहा था।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को स्थित किराये पर कमरे उपलब्ध कराने वाली कंपनी ने बताया कि कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका राजस्व एक साल पहले की तुलना में 67 प्रतिशत बढ़कर 2.24 अरब डॉलर हो गया। यह विश्लेषकों के अनुमान से भी अधिक है, जो इस तिमाही में 2.06 अरब डॉलर राजस्व की संभावना जता रहे थे।

हालांकि, महामारी से पहले की तुलना में बुकिंग रद्द होने के मामले अब भी ऊंचे स्तर पर हैं। वैसे एयरबीएनबी के लिए कैलेंडर वर्ष की तीसरी तिमाही आमतौर पर सबसे मजबूत साबित होती है, जबकि कंपनी को अन्य तिमाहियों में अक्सर घाटा होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?