लाइव न्यूज़ :

एयरएशिया इंडिया की विस्तार की योजना, जून तक तीन और ए320 नियो विमान जोड़ेगी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:11 IST

Open in App

मुंबई, 29 नवंबर किफायती सेवाएं देने वाली एयरलाइन एयरएशिया इंडिया की योजना अगले साल जून तक अपने बेड़े में तीन और एयरबस ए320 नियो विमान शामिल करने की है। अपने बेड़े तथा नेटवर्क के विस्तार की योजना के तहत विमानन कंपनी यह कदम उठाने जा रही है।

टाटा और मलेशिया की एयरएशिया इन्वेसटमेंट लि. की संयुक्त उद्यम कंपनी के बेड़े में फिलहाल 32 विमान हैं। कंपनी के बेड़े में हाल में दो ए320 नियो विमान शामिल किए गए हैं।

एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि एयरलाइन ने पिछले साल पांच ए320 नियो विमान अपने बेड़े में शामिल करने के लिए करार किया था। बेंगलुरु की एयरलाइन ने अक्टूबर में पहले ए320 विमान की डिलिवरी ली थी। दूसरा विमान इसी महीने मिला है।

प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर में हम तीसरा ए320 नियो विमान अपने बेड़े में शामिल करेंगे। जून, 2021 तक हमारा चौथा और पांचवां ए320 नियो विमान बेड़े में शामिल होगा। एयरलाइन के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील भास्करन को कुछ सवाल भेजे गए थे। जिसके जवाब में एयरलाइन ने यह कहा है।

मलेशिया की एयरएशिया बेरहाद ने 17 नवंबर को कहा था कि वह एयरएशिया इंडिया में अपने निवेश की समीक्षा करेगी। इसके बाद घरेलू एयरलाइन को लेकर चिंता जताई जा रही थी।

एयरएशिया इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन विस्तार की राह पर है। एयरलाइन अपनी क्षमता को मौजूदा के 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने की तैयारी कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?