लाइव न्यूज़ :

एयरएशिया का यात्रियों के साथ टैक्सीबोट सेवा शुरू करने वाली पहला एयरबस परिचालक बनने का दावा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 20:59 IST

Open in App

मुंबई, पांच अक्टूबर किफायती विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी एयरएशिया इंडिया ने मंगलवार को दावा किया कि वह यात्रियों के साथ टैक्सीबोट सेवाएं शुरू करने वाली दुनिया का पहली एयरबस परिचालक बन गई है।

कंपनी ने कहा कि इस कदम से एयरएशिया इंडिया को उड़ान संचालन में स्थिरता और दक्षता हासिल करने में मदद मिलेगी।

जीएमआर द्वारा संचालित दिल्ली हवाई अड्डे ने 2019 में दुनिया में पहली बार टैक्सीबोट सेवा की शुरुआत की थी।

टैक्सीबोट रोबोट का इस्तेमाल करने वाला एयरक्राफ्ट वाहक है, जो विमान को पार्किंग से रनवे तक और रनवे से पार्किंग तक लाता ले जाता है।

टैक्सीबोट विमान ईंधन के उपयोग, उत्सर्जन और हवाई अड्डों पर शोर के स्तर को कम करता है और यह एक हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक इंजन से चलता है।

एयरएशिया इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुनील भास्करन ने कहा, ‘‘एयरएशिया इंडिया के लिए दुनिया का पहला एयरबस परिचालक बनना गर्व की बात है, जिसने यात्रियों के साथ टैक्सीबोट सेवाएं शुरू की हैं। हम विमानन क्षेत्र में नई और प्रेरक संभावनाओं का पता लगाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें