लाइव न्यूज़ :

Air Ticket Price: फ्लाइट टिकट?, विमान ईंधन की कीमत 5.4 प्रतिशत बढ़ी, जानें जेब पर असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 15:18 IST

Air Ticket Price: लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है। एक नवंबर को कीमतों में करीब एक प्रतिशत और एक अक्टूबर को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपरिचालन लागत में ईंधन का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत है। 1,03,301.80 रुपये एवं 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं।

नई दिल्लीः विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में 5.4 प्रतिशत की सोमवार को वृद्धि की गई, जबकि वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) की कीमतों में 10 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने वैश्विक रुझानों के अनुरूप मासिक मूल्य संशोधन की घोषणा की है। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, दिल्ली में विमान ईंधन की कीमतें 5,133.75 रुपये प्रति किलोलीटर बढ़कर 99,676.77 रुपये प्रति किलोलीटर हो गईं। यह लगातार तीसरी मासिक वृद्धि है। एक नवंबर को कीमतों में करीब एक प्रतिशत और एक अक्टूबर को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी।

नवीनतम वृद्धि से विमान कंपनियों पर दबाव बढ़ने की आशंका है जिनके परिचालन लागत में ईंधन का हिस्सा लगभग 40 प्रतिशत है। मूल्य परिवर्तन के प्रभाव पर विकान कंपनियों से तत्काल कोई टिप्पणियां नहीं मिल पाए हैं। मुंबई में एटीएफ की कीमत 93,281.04 रुपये प्रति किलोलीटर जबकि चेन्नई और कोलकाता में कीमतें क्रमशः 1,03,301.80 रुपये एवं 1,02,371.02 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई हैं।

स्थानीय करों के कारण ईंधन की कीमतें अलग-अलग शहरों में अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा, होटलों तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमत में 10 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गई। दिल्ली में यह घटकर 1,580.50 रुपये हो गई है। यह लगातार दूसरी कटौती है।

इसने अक्टूबर में की गई 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की भरपाई कर दी है। वाणिज्यिक रसोई गैस में एक नवंबर को प्रति सिलेंडर कीमतों में पांच रुपये की कटौती की गई थी। अप्रैल से अब तक हुई छह कटौतियों के बाद वाणिज्यिक रसोई गैस की कीमतों में कुल 223 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी आई है।

घरेलू रसोई गैस की कीमतें 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 853 रुपये पर अपरिवर्तित रहीं। अप्रैल में इसमें 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर विमान ईंधन और एलपीजी की कीमतों में संशोधन करते हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल मार्च में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत वर्तमान में 94.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है। 

टॅग्स :DGCAdelhiIOC
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?