लाइव न्यूज़ :

प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ एयर प्यूरीफायर की बिक्री बढ़ी

By भाषा | Updated: November 14, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 नवंबर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के बीच रूम एयर प्यूरीफायर (हवा शुद्ध करने वाले उपकरण) की बिक्री में जोरदार उछाल आया है।

पिछले वर्ष की तरह इस साल भी दिवाली के बाद एयर प्यूरीफायर की बिक्री बढ़ रही है। इस बीच, देश में एयर प्यूरीफायर का कारोबार 500 करोड़ रुपये का हो गया है। इस उत्पाद की कुल बिक्री में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत का तीन-चौथाई का योगदान है।

इस सीजन में एयर प्यूरीफायर कंपनियां नए मॉडल पेश करने के साथ न केवल खराब वायु गुणवत्ता से, बल्कि सार्स सीओवी-2 वायरस के भी खतरे से भी सुरक्षा देने का दावा कर रही हैं।

यूरेका फोर्ब्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी मार्जिन आर श्रॉफ ने पीटीआई-भाषा को बताया, "हमें विश्वास है कि हमारे उत्पादों की नयी श्रृंखला 2021 के दौरान एक महत्वपूर्ण बाजार हिस्सेदारी हासिल करेगी। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इनसे देशभर के हजारों परिवारों को बहुत जरूरी राहत मिल पाएगी।

उन्होंने आंकड़े दिए बिना कहा कि इस श्रेणी में कंपनी की बिक्री पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

केंट आरओ के संस्थापक एवं चेयरमैन महेश गुप्ता ने कहा कि कंपनी ने पिछले साल की तुलना में इस सीजन में पहले ही बिक्री में बढ़ोतरी देखी है और उम्मीद है कि यह गति सर्दियों के अंत तक जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि पहले केंट एयर प्यूरीफायर की 70 फीसदी बिक्री दिल्ली एनसीआर में होती थी, लेकिन इस साल इनकी मांग अन्य शहरों से भी बढ़ी है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर के करीब है। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शनिवार को स्कूलों को एक सप्ताह के लिए बंद करने सहित कई आपातकालीन उपायों की घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?