एयर इंडिया 16 फरवरी से हुबली-मुंबई के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करेगी

By भाषा | Updated: February 9, 2021 13:23 IST2021-02-09T13:23:07+5:302021-02-09T13:23:07+5:30

Air India to resume flight services from 16 February between Hubli-Mumbai | एयर इंडिया 16 फरवरी से हुबली-मुंबई के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करेगी

एयर इंडिया 16 फरवरी से हुबली-मुंबई के बीच उड़ान सेवाओं को बहाल करेगी

बेंगलुरु, नौ फरवरी एयर इंडिया ने 16 फरवरी से हुबली और मुंबई के बीच अपनी उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने का फैसला किया है, जिसे कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के मद्देनजर निलंबित कर दिया गया था।

एयर इंडिया के अधिकारियों के अनुसार कंपनी विमान सेवाएं सप्ताह में तीन दिन- मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध होंगी।

एयर इंडिया ने 20 जनवरी 2020 को दोनों शहरों के बीच सप्ताह में चार दिन उड़ान सेवा शुरू की थी।

हालांकि, दो महीने बाद मुंबई में कोविड-19 के मामले बढ़ने के बाद इसे रोक दिया गया।

अब एयर इंडिया ने लगभग एक साल बाद 16 फरवरी से इन सेवाओं को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।

इस बात की जानकारी केंद्रीय संसदीय मामलों और कोयला तथा खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने ट्वीट करके दी। उन्होंने एयर इंडिया का आभार जताया और कहा कि उड़ान सेवा से दोनों शहरों के लोगों को फायदा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Air India to resume flight services from 16 February between Hubli-Mumbai

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे