लाइव न्यूज़ :

देशभर में अपनी चुनिंदा संपत्तियों को बेचकर 300 करोड़ रुपये तक जुटाएगी एयर इंडिया

By भाषा | Updated: June 18, 2021 23:12 IST

Open in App

मुंबई 18 जून विनिवेश के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी वाणिज्यिक और आवासीय संपत्ति बेचकर 200 से 300 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर रही है।

एयर इंडिया ने शुक्रवार को संपत्तियों के लिए बोली मंगाई जिसमे उसके फ्लैट और भूखंड भी शामिल है।

एक सार्वजनिक सूचना के अनुसार, एयर इंडिया ने एमएसटीसी के जरिये देशभर में मौजूद अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए ई-नीलामी बोलियां आमंत्रित की है।

एक आवासीय भूखंड और मुंबई में एक फ्लैट, नई दिल्ली में पांच फ्लैट, बेंगलुरु में एक आवासीय भूखंड और कोलकाता में चार फ्लैट, उन संपत्तियों में से हैं, जिन्हें बिक्री पर रखा गया है।

सूचना के अनुसार बिक्री के लिए औरंगाबाद में एक बुकिंग कार्यालय और स्टाफ क्वार्टर, भुज में एयरलाइन हाउस के साथ एक आवासीय भूखंड, नासिक में छह फ्लैट, नागपुर में बुकिंग कार्यालय और तिरुवनंतपुरम में एक आवासीय भूखंड और मंगलुरु में दो फ्लैट शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें उम्मीद है कि इन संपत्तियों की नीलामी से एयर इंडिया एसेट्स होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) को करीब 200-300 करोड़ रुपये मिलेंगे। बोलियां 8 जुलाई को खुलेंगी और 9 जुलाई को बंद होंगी।’’

उल्लेखनीय है कि सरकार, घाटे में चल रही एयर इंडिया के विनिवेश के लिए अंतिम रूपरेखा तय करने की प्रक्रिया में है। एयर इंडिया समूह की गैर-प्रमुख संपत्तियों को रखने के लिए एक विशेष प्रयोजन तंत्र एआईएएचएल की स्थापना की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित