लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया खरीदेगी 220 बोइंग विमान, राष्ट्रपति जो बिडेन ने सौदे को बताया "ऐतिहासिक डील"

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2023 21:41 IST

व्हाइट हाउस द्वारा जारी राष्ट्रपति के बयान में कहा कि उनकी घोषणा अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी की ताकत को भी दर्शाती है। पीएम मोदी के साथ मिलकर मैं अपनी साझेदारी को और भी गहरा करने की आशा करता हूं क्योंकि हम साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करना जारी रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया ने एयरबस से 250 विमान खरीदने की घोषणा की हैयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगीएयरलाइन ने आखिरी बार 111 विमानों की खरीद का ऑर्डर 2005 में दिया था

न्यूयॉर्क: एयर इंडिया अमेरिकी विमानन निर्माण कंपनी बोइंग के 220 विमान खरीदेगी। इस सौदे पर मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे ऐतिहासिक समझौता बताया है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी राष्ट्रपति के बयान में कहा कि उनकी घोषणा अमेरिका-भारत आर्थिक साझेदारी की ताकत को भी दर्शाती है। पीएम मोदी के साथ मिलकर मैं अपनी साझेदारी को और भी गहरा करने की आशा करता हूं क्योंकि हम साझा वैश्विक चुनौतियों का सामना करना जारी रखते हैं - सभी के लिए एक अधिक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य का निर्माण। 

इनमें से 40 बड़े आकार के विमान होंगे। टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सौदे को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह भारत और फ्रांस के रिश्तों में आ रही मजबूती को दर्शाता है। एयरलाइन अपने बेड़े और परिचालन का विस्तार करने की तैयारी कर रही है।

17 साल में यह पहला मौका है जबकि एयर इंडिया विमान खरीद के ऑर्डर देने जा रही है। टाटा समूह के स्वामित्व में आने के बाद यह एयर इंडिया का पहला ऑर्डर होगा। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयरबस से 40 बड़े आकार के ए350 और 210 छोटे आकार के विमान खरीदेगी। 

एक ‘ऑनलाइन’ बैठक में चंद्रशेखरन ने कहा कि इन विमानों की खरीद के लिए एयरबस के साथ आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस बैठक में अन्य लोगों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों भी मौजूद थे। 

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा, एयर इंडिया के सीईओ विल्सन कैंपबेल और एयरबस के सीईओ जी फाउरी मौजूद थे। बड़े आकार के विमान का इस्तेमाल लंबी दूरी की उड़ानों के लिए किया जाएगा। 16 घंटे से अधिक की उड़ानों को लंबी दूरी की उड़ान कहा जाता है। 

टाटा समूह ने पिछले साल जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था। इस अधिग्रहण के बाद टाटा समूह इस एयरलाइन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न उपाय कर रही है। एयरलाइन ने आखिरी बार 111 विमानों की खरीद का ऑर्डर 2005 में दिया था। इनमें से 68 विमानों का ऑर्डर बोइंग को और 43 का एयरबस को दिया गया था। 

टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया के अधिग्रहण के एक साल पूरे किए थे। उस समय एयरलाइन ने कहा था कि वह भविष्य की वृद्धि को आगे बढ़ाने के लिए नए विमानों की खरीद के ऐतिहासिक ऑर्डर को अंतिम रूप दे रही हे। एयरलाइन ने अगले पांच साल में बदलाव के लिए विहान.एआई के तहत रूपरेखा तैयार की है।

टॅग्स :एयर इंडियाजो बाइडनUSAनरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित