लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया 7 बोइंग विमानों की खरीद के लिए 5,800 करोड़ रुपये का लेगी कर्ज

By भाषा | Updated: October 30, 2019 19:11 IST

कुल 81.9 करोड़ रुपये के अल्पकालीन कर्ज में से 13.5 करोड़ डॉलर बी 777 विमान और शेष बी 787 विमानों के लिये है।

Open in App

एयर इंडिया मौजूदा छह बोइंग 787 और एक बोइंग 777 विमान की खरीद के लिए 81.9 करोड़ डालर (5,800 करोड़ रुपये) का थोड़े समय का कर्ज जुटाने के प्रयास में है। यह राशि इसी काम के लिए पहले लिए गए इसी तरह के ब्रिज लोन (संक्रमण कल के लिए रिण) को लौटाने में इस्तेमाल की जाएगी।

निविदा पत्र के अनुसार कंपनी अभी इन विमानों के लिए दीर्धकालिक ऋण का प्रबंध नहीं कर सकी है। ‘ब्रिज लोन’ संक्रमण अवधि के लिए कर्ज प्राय: दीर्घकालिक कर्ज की व्यवस्था होने तक छोटी अवधि के लिए लिया जाता है। निविदा दस्तावेज के अनुसार विमानन कंपनी ने अबतक 6 बी787 और बी 777-300 ईआर के लिये दीर्घकालीन कर्ज की व्यवस्था नहीं की है।

मौजूदा 81.9 करोड़ डॉलर के अल्पकालीन कर्ज को लौटाने के लिये ऋण लेने को लेकर बैंकों और वित्तीय संस्थानों से बोलियां आमंत्रित की है। मौजूदा विनिमय दर पर राशि 5,800 करोड़ रुपये से अधिक होगी। एयर इंडिया ने 27 बी787-800 विमानों तथा 15 बी 777-300 ईआर विमानों का अधिग्रहण किया था।

इसमें से 21 बी787 बिक्री और पुन: पट्टे पर देने के लिये जबकि शेष छह अल्पकालीन कर्ज (ब्रिज लोन) पर है। कुल 15 बी 777 विमान में एक अल्पकालीन ब्रिज लोन पर है। दस्तावेज के अनुसार कुल 81.9 करोड़ रुपये के अल्पकालीन कर्ज में से 13.5 करोड़ डॉलर बी 777 विमान और शेष बी 787 विमानों के लिये है। कर्ज की अवधि एक साल या दीर्घकालीन व्यवस्था होने तक, जो भी पहले हो, तक के लिये होगी। सभी विमानों के लिये केंद्र सरकार की गारंटी उपलब्ध करायी जाएगी। बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के लिये बोली जमा करने की समयसीमा 14 नवंबर है।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित