लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की बिक्री से अक्टूबर में सौदों को मिली 24 प्रतिशत की उड़ान

By भाषा | Updated: November 15, 2021 20:02 IST

Open in App

मुंबई, 15 नवंबर टाटा समूह के हाथों एयर इंडिया की बिक्री से गत अक्टूबर में कुल कारोबारी सौदे (डील) पिछले साल के समान महीने की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़कर 9.2 अरब डॉलर पर पहुंच गए। उद्योग की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

इस तरह के सौदों पर निगाह रखने वाली फर्म ग्रांट थॉर्नटन की सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर में मूल्य और मात्रा दोनों के हिसाब से सौदों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

इस दौरान कुल 9.2 अरब डॉलर के 221 सौदे हुए। मूल्य के हिसाब से यह 24 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं संख्या के हिसाब से ऐसे सौदे दोगुना हो गए।

आंकड़ों के अनुसार, अक्टूबर में 3.3 अरब डॉलर के 61 विलय एवं अधिग्रहण सौदे हुए। इसमें 2.4 अरब डॉलर का सौदा टाटा द्वारा सरकार से एयर इंडिया के अधिग्रहण का है।

इसके अलावा माह के दौरान 5.9 अरब डॉलर के 160 निजी इक्विटी सौदे हुए। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 62 प्रतिशत अधिक है।

कुल 61 सौदों के साथ अकटूबर 2021 में विलय एवं अधिग्रहण का आंकड़ा 2015 के बाद सबसे अधिक रहा है। संख्या के हिसाब से विलय एवं अधिग्रहण सौदों में 62 प्रतिशत और मूल्य के हिसाब से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इस माह के दौरान कॉइंसस्विचकुबेर, बीमा ब्रोकर एको जनरल इंश्योरेंस, फिनटेक फासूंस, खाद्य प्रौद्योगिकी क्षेत्र की लिशियस तथा शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की वेदांतू यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर मूल्यांकन) के क्लब में शामिल हो गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल