लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया की चेन्नई-लंदन की सीधी उड़ान जनवरी से शुरू करने की योजना

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर एयर इंडिया की अगले साल जनवरी में चेन्नई से लंदन के बीच सीधी उड़ान शुरू करने की योजना है। लंदन से सीधी उड़ान के जरिये जुडने वाला यह देश का नौंवा शहर होगा।

एयर इंडिया अभी दिल्ली, मुंबई, कोच्चि, अहमदाबाद, बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता और अमृतसर से लंदन के लिए सीधी उड़ान का परिचालन करती है।

लंदन की उड़ानों में लॉकडाउन के बाद सीटें भरने के सवाल पर कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि सीटें भरने की संख्या आमतौर पर अच्छी ही हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली, कोच्चि, गोवा और अहमदाबाद से लंदन की उड़ान के लिए अधिक मांग है।

उन्होंने कहा कि कंपनी की योजना जनवरी 2021 से चेन्नई-लंदन की उड़ान शुरू करने की है।

देश में कोविड-19 महामारी के चलते नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 23 मार्च से बंद हैं। हालांकि, कुछ देशों के साथ द्विपक्षीय विशेष उड़ान समझौतों (एयर बबल पैक्ट) के तहत अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?