लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के पायलटों के संगठन ने सदस्यों को विनिवेश प्रक्रिया में शामिल नहीं होने की सलाह दी

By भाषा | Updated: December 5, 2020 14:33 IST

Open in App

मुंबई, पांच दिसंबर एयर इंडिया के पायलट निकायों आईपीजी और आईसीपीए ने अपने सदस्यों को एयरलाइन के विनिवेश प्रक्रिया में भाग नहीं लेने की शनिवार को सलाह दी।

दोनों ने कहा कि प्रबंधन ने अभी भी अनुचित वेतन कटौती पर चिताएं दूर नहीं की है।

इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) और इंडियन कॉमर्सियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने संयुक्त संदेश में सदस्यों से कहा कि अन्य विमानन कंपनियों ने पायलटों के वेतन बढ़ा दिया है, लेकिन एयर इंडिया ने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

यह संदेश ऐसे समय आया है, जब खबरें आ रही हैं कि एयर इंडिया के कर्मचारी एक निजी इक्विटी कंपनी के साथ मिलकर नीलामी में बोली लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिये कर्मचारियों को एक-एक लाख रुपये देने को कहा गया है।

एयर इंडिया और उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी एयर इंडिया एक्सप्रेस की विनिवेश प्रक्रिया इस साल जनवरी में शुरू हुई है।

इसके लिये बोली लगाने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?