लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के पायलट ने वेतन कटौती के खिलाफ हड़ताल की चेतावनी दी

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:35 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर रणनीतिक विनिवेश की प्रक्रिया में चल रही सरकारी कंपनी एयर इंडिया की पायलट यूनियनों ने अपने वेतन की कटौती में पांच प्रतिशत कम करने के प्रबंधन के निर्णय को अस्वीकार कर दिया है। यूनियनों ने धमकी दी है वेतन कटौती में अच्छी खासी कमी न की गयी तो वे हड़ताल का रास्ता पकड़ सकती हैं।

बृहस्पतिवार को एयर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक राजीव बंसल को लिखे एक संयुक्त पत्र में, दो युनियनों - इंडियन पायलट्स गिल्ड (आईपीजी) और इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) ने कहा, ‘‘मौजूदा वेतन कटौती के स्तर को पांच प्रतिशत कम करना निहायत अपमानजनक है।’’

उन्होंने कहा कि इस कदम के बावजूद पायलटों के लिए वर्तमान सकल वेतन की कटौती मात्र तीन प्रतिशत घटी है।

पिछले महीने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखे एक पत्र में, यूनियनों ने कहा था कि अन्य एयरलाइनों ने वेतन भत्तों को फिर से बहाल कर दिया है, लेकिन एयर इंडिया समूह के पायलटों को कम वेतन मिलना जारी है, जो सामान्य वेतन से 70 प्रतिशत तक कम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?