लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के पायलट संगठनों ने वेतन कटौती पर सरकार से हस्तक्षेप की मांग की

By भाषा | Updated: November 30, 2020 18:42 IST

Open in App

मुंबई, 30 नवंबर एयर इंडिया के पायलट संगठनों आईपीजी और आईसीपीए ने सोमवार को वेतन कटौती के मुद्दे पर नागर विमानन मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की और विभिन्न अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए उनके साथ ‘‘तत्काल’’ बैठक के लिए अनुरोध किया।

पायलट संगठनों ने नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी को भेजे एक पत्र में कहा, ‘‘सितंबर में हमारी बैठकों में आपने हमारी शिकायतों को सकारात्मक रूप से विचार करने का भरोसा दिया था। अब अन्य विमानन कंपनियां अपने पायलटों के वेतन में कटौती वापस ले रही हैं, जबकि एयर इंडिया के पायलटों के लिए वेतन में कटौती अक्टूबर से और बढ़ गई।’’

उन्होंने संयुक्त पत्र में कहा, ‘‘यह बाजार की वास्तविकता से पूरी तरह अलग है और साथ ही एयर इंडिया और इसकी सहायक कंपनियों के पायलटों के साथ ऐसा करना अनुचित है।’’

पत्र में कहा गया कि एयर इंडिया और इसकी दो सहायक विमानन कंपनियों एयर इंडिया एक्सप्रेस और एलायंस एयर के पायलटों को लगातार घटा हुआ वेतन मिल रहा है, जो उनके सामान्य वेतन से 70 प्रतिशत तक कम है।

पत्र में आगे कहा गया, ‘‘हमने आपको बताया है कि लागत कटौती के लिए एयर इंडिया प्रबंधन की कवायद किस तरह दुर्भावनापूर्ण और अनुचित है, और विमानन उद्योग के मानकों से इसका कोई संबंध नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र