लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया के चेयरमैन राजीव बंसल विमानन सचिव बने, के राजारमन दूरसंचार सचिव नियुक्त

By भाषा | Updated: September 22, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को शीर्ष नौकरशाही में किए गए फेरबदल के तहत एयर इंडिया के चेयरमैन राजीव बंसल को नया विमानन सचिव बनाया गया है।

कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में कहा गया कि आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव के राजारमन को दूरसंचार विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

राजारमन, अंशु प्रकाश की जगह लेंगे, जो 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

नागालैंड कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी बंसल इस महीने के अंत में प्रदीप सिंह खरोला की जगह लेंगे।

इस्पात सचिव प्रदीप कुमार त्रिपाठी को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) का सचिव नियुक्त किया गया है।

आदेश में कहा गया कि गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव गोविंद मोहन संस्कृति मंत्रालय के सचिव होंगे।

दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुराग जैन को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग का सचिव बनाया गया है।

आदेश के मुताबिक के संजय मूर्ति को उच्च शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। इसी तरह देवेंद्र कुमार सिंह सहकारिता मंत्रालय के सचिव, सुनील बर्थवाल श्रम और रोजगार मंत्रालय के सचिव, अनुराधा प्रसाद गृह मंत्रालय की सचिव, अंसुली आर्य राजभाषा विभाग में सचिव होंगी। आदेश में कहा गया है कि राजेश अग्रवाल कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के सचिव होंगे।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी की निदेशक कातिकिथला श्रीनिवास को भारत सरकार के सचिव का पद और वेतन दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?