लाइव न्यूज़ :

Air India के लिए बोली लगाने की समयसीमा बढ़ेगी, अदानी समूह लगा सकता है बोली

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 26, 2020 06:21 IST

Air India: देश की इस प्रमुख विमानन कंपनी के साथ-साथ सरकार ने सस्ती विमान सेवा देने वाली उसकी अनुषंगी की पूरी और रखरखाव सेवा कंपनी में 50% हिस्सेदारी बेचने का भी प्रस्ताव किया है.

Open in App
ठळक मुद्देएयर इंडिया के लिए बोली सौंपे जाने की आखिरी तारीख को 17 मार्च से आगे बढ़ाए जाने की संभावना है.मंत्रालयी समूह नई तारीख पर इस सप्ताह निर्णय कर सकता है.

एयर इंडिया के लिए बोली सौंपे जाने की आखिरी तारीख को 17 मार्च से आगे बढ़ाए जाने की संभावना है. केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता वाला अंतर मंत्रालयी समूह नई तारीख पर इस सप्ताह निर्णय कर सकता है. सरकार ने घाटे में चल रही एयर इंडिया में अपनी 100% हिस्सेदारी बेचने के लिए 27 जनवरी को आरंभिक सूचना ज्ञापन जारी किया था.

देश की इस प्रमुख विमानन कंपनी के साथ-साथ सरकार ने सस्ती विमान सेवा देने वाली उसकी अनुषंगी की पूरी और रखरखाव सेवा कंपनी में 50% हिस्सेदारी बेचने का भी प्रस्ताव किया है. अधिकारियों ने बताया कि एयर इंडिया खरीदने में रुचि रखने वाली कंपनियों को अब एयर इंडिया के वर्चुअल डेटा रूम तक पहुंच उपलब्ध कराई गई है.

इससे उनकी ओर से और अधिक सवाल आने की संभावना है जिनका जवाब नागर विमानन मंत्रालय और इस लेनदेन में नियुक्त सलाहकार देंगे. सरकार एयर इंडिया के बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटाने की आखिरी तारीख को 11 फरवरी से बढ़ाकर पहले ही 6 मार्च कर चुकी है. अधिकारियों ने कहा एयर इंडिया पर बना अंतर मंत्रालयी समूह इस हफ्ते खरीदने की इच्छुक कंपनियों के लिए 'रुचि पत्र' जमा कराने की तिथि को आगे बढ़ाने पर निर्णय कर सकता है. फिलहाल एयर इंडिया खरीदने की रुचि रखने वाली कंपनियों को अपने प्रस्ताव सरकार के पास 17 मार्च तक जमा कराने हैं.

अदानी समूह लगा सकता है एयर इंडिया के लिए बोली

उद्योगपति गौतम अदानी के नेतृत्व वाला अदानी समूह एयर इंडिया खरीदने के लिए बोली लगाने पर विचार कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि अंतिम निर्णय पर पहुंचने से पहले कंपनी एयर इंडिया के नीलामी दस्तावेज देख रही है. अदानी समूह का विलय एवं अधिग्रहण विभाग एयर इंडिया के बोली दस्तावेजों की समीक्षा कर रहा है.

कंपनी की ओर से इसमें शुरुआती तौर पर रुचि ली जा रही है. हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि बोली लगाने का निर्णय जांच-परख कर जाएगा. यदि अदानी समूह एयर इंडिया के लिए बोली लगाता है तो उसका मुकाबला टाटा समूह, हिंदुजा, इंडिगो और न्यूयॉर्क की इंटरप्स से होगा. इन सभी कंपनियों के अलगे माह 17 मार्च की अंतिम तिथि तक इस संबंध में अपने रुचि पत्र जमा करने की उम्मीद है. इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए अदानी समूह के प्रवक्ता उपलब्ध नहीं हो सके. 

टॅग्स :एयर इंडियालोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम