लाइव न्यूज़ :

एआईपीईएफ ने सरकार से चंडीगढ़ में विद्युत वितरण के निजीकरण की प्रक्रिया रद्द करने की मांग की

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने सरकार से केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ में विद्युत वितरण के निजीकरण की प्रक्रिया रद्द करने की अपील की है।

एआईपीईएफ के प्रवक्ता वी के गुप्ता ने सोमवार को एक बयान में कहा, "ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने निजीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाने वाले पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को देखते हुए केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ में बिजली के निजीकरण निविदा रद्द करने की मांग की है।"

गौरतलब है कि अदालत ने 28 मई को दिए अपने एक आदेश में कहा था कि निजीकरण कोई रामबाण नहीं है और इसके लिए तथाकथित कुशलता हासिल करने का हवाला देना आधारहीन है क्योंकि विद्युत विभाग न केवल लाभ में चल रहा है बल्कि उसने बार-बार ग्राहक संतुष्टि के ऊंचे मानकों को पूरा किया है और शहर की खूबसूरती को बनाए रखने में उसकी एक अहम भूमिका है।

गुप्ता ने कहा कि यह बेहद अफसोसजनक है कि चंडीगढ़ प्रशासन और विद्युत मंत्रालय अदालत द्वारा निर्दिष्ट सिद्घांत के खिलाफ जा रहे हैं और यह सीधा-सीधा अदालत की अवमानना का मामला होगा।

संगठन ने कहा कि निजीकरण प्रक्रिया से विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर सबसे बुरा असर पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम