लाइव न्यूज़ :

एआईपीईएफ ने स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों की कैग से ऑडिट कराने की मांग की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन (एआईपीईएफ) ने ताप विद्युत स्टेशनों को सूखे ईंधन की कमी के दौरान आयातित कोयले के मिश्रण की मंजूरी दिए जाने के बाद स्वतंत्र विद्युत उत्पादकों की नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) से ऑडिट कराने की मांग की।

एआईपीईएफ ने केंद्रीय विद्युत मंत्री आर के सिंह को लिखे एक पत्र में कहा कि आयातित कोयले के मिश्रण से बिजली के शुल्क में 1.15 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी होगी।

एक बयान के अनुसार, "एआईपीईएफ ने विद्युत मंत्रालय द्वारा हाल ही में ताप विद्युत संयंत्रों को मौजूदा कोयला संकट के दौरान आयातित कोयले को 15 प्रतिशत तक मिश्रित करने की मंजूरी देने के आदेश के मद्देनजर आईपीपी (स्वतंत्र बिजली उत्पादकों या निजी संयंत्रों) के लिए कैग ऑडिट और एनर्जी ऑडिट की मांग की है।"

एआईपीईएफ के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने आयातित कोयले के सम्मिश्रण के कारण बिजली की लागत में वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है।

केंद्रीय विद्युत मंत्रालय ने कोयला आधारित सभी ताप विद्युत उत्पादन स्टेशनों को अपने दायित्वों के अनुसार कोयले का पर्याप्त भंडार बनाए रखने की सलाह दी है।

एआईपीईएफ के अनुसार कोयले की कीमतों में वैश्विक वृद्धि के कारण आयातित कोयले की लागत में वृद्धि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?