लाइव न्यूज़ :

एआईपीईएफ ने राष्ट्रीय विद्युत नीति में बदलाव के प्रस्ताव की निंदा की

By भाषा | Updated: May 4, 2021 18:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली 04 मई आल इंडिया पावर इंजीनियर्स संघ (एआईपीईएफ) ने राष्ट्रीय विद्युत नीति में बदलाव को लेकर केंद्र सरकार के प्रस्ताव की मंगलवार को निंदा करते हुए कहा कि प्रस्तावित बदलावों पर अभी व्यापक चर्चा की आवश्यकता है।

एआईपीईएफ ने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित बदलावों पर अभी कम से कम छह महीने तक व्यापक चर्चा की जरुरत है। बिजली क्षेत्र में निजीकरण के माध्यम से मूलभूत परिवर्तन किए जा रहे हैं और वो भी तब जब देश में कोरोना संक्रमण के कारण त्राहि मची हुई है।

संघ ने कहा, ‘‘आल इंडिया पावर इंजीनियर्स संघ केंद्र सरकार के बिजली क्षेत्र में निजीकरण के लिए राष्ट्रीय विद्युत नीति में बदलाव के प्रस्ताव की निंदा करता हैं।’’

बयान में आरोप लगाते हुए कहा कि यह बिजली क्षेत्र में निजीकरण को पिछले दरवाजे से लाने की कोशिश है और इस प्रस्ताव को खारिज कर देना चाहिए। केंद्र सरकार का उद्देश्य मौजूदा राष्ट्रीय विद्युत नीति की समीक्षा या संशोधन करना नहीं है, बल्कि मौजूदा नीति को हटाकर नयी नीति लाना है, ताकि निजीकरण किया जा सके।

विद्युत अधिनियम 2003 के अनुसार, राज्य सरकारों और सांविधिक निकाय केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के साथ चर्चा के बाद ही एक राष्ट्रीय विद्युत नीति तैयार की जानी है। एआईपीईएफ का हालांकि कहना है कि सीईए को इस चर्चा में शामिल नहीं किया गया।

उसने कहा कि विशेषज्ञ समूह में सभी राज्यों के बजाय केवल पांच राज्यों को ही शामिल किया गया हैं।

एआईपीईएफ ने कहा कि मुख्य आर्थिक सलाहकार के सुब्रमण्यम ने कहा है कि भारत एकमात्र ऐसा देश है, जिसने इस कोरोना संकट का इस्तेमाल आसानी से सुधारों को लागू करने और भारत की आर्थिक सोच में बदलाव लाने के लिए किया।

संघ ने कहा कि एक बार जब नीति तय हो जायेगी तो अधिसूचित नीति को अधीनस्थ कानून का दर्जा मिल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?