लाइव न्यूज़ :

भारत को अगले दो साल में रेशम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य : ईरानी

By भाषा | Updated: February 23, 2021 20:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी सरकार अगले दो साल में देश को रेशम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। केंद्रीय कपड़ा और महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को यह बात कही।

ईरानी ने परिधान एवं कपड़ा सम्मेलन कर्नाटक वस्त्र टेक को संबोधित करते हुए कहा कि हाल में पेश बजट में सात विशाल टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की घोषणा की गई है। इससे उद्योग में काफी उत्साह है। इस कार्यक्रम का आयोजन कर्नाटक के हथकरघा तथा परिधान विभाग ने फिक्की कर्नाटक स्टेट काउंसिल के सहयोग से किया है।

ईरानी ने कर्नाटक में रेशम क्षेत्र की वृद्धि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘‘सिल्क समग्र कार्यक्रम के तहत भारत सरकार रेशम के विकास पर 2,000 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। मुझे भरोसा है कि उद्योग जगत कर्नाटक सरकार को इस विषय में अपने विचार, प्रस्ताव या पहल की जानकारी देगा, जिससे हम अपने देश को रेशम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना सकेंगे। कपड़ा मंत्रालय के तहत हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भारत अगले दो साल में रेशम क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।’’

कर्नाटक में कपड़ा क्षेत्र के भविष्य पर मंत्री ने कहा कि राज्य में कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया का न्यूनतम समर्थन मूल्य परिचालन 359 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

उन्होंने कहा, ‘‘2014-15 से इस साल तक कपड़ा मंत्रालय ने कपास की खरीद और एमएसपी परिचालन के लिए 1,622 करोड़ रुपये का समर्थन दिया है जिससे 1.67 लाख किसानों को फायदा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?