लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक सरकार ने पेश किया अंतरिम बजट, 2020-21 में 2.02 प्रतिशत की वृद्धि दर का अनुमान

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:36 IST

Open in App

चेन्नई, 23 फरवरी विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु की अन्नाद्रमुक सरकार ने मंगलवार को 2021-22 का अंतरिम बजट पेश किया। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

तमिलनाडु के प्रमुख विपक्षी दल द्रमुक और उसके सहयोगियों ने बजट का बहिष्कार किया। कोविड-19 महामारी के बीच बजट में राजकोषीय घाटा ऊंचा 84,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान लगाया गया है।

बजट में चालू वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य की वृद्धि दर 2.02 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। अन्नाद्रमुक सरकार का कहना है कि उसके द्वारा लिए गए कई नीतिगत फैसलों की वजह से राज्य की अर्थव्यवस्था की स्थिति सुधरेगी।

द्रमुक और उसके सहयोगी दलों कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने बजट का बहिष्कार किया। विपक्ष के नेता एम के स्टालिन ने एक बयान में में 5.70 लाख करोड़ रुपये के कर्ज भार के लिए सरकार को आड़े हाथ लिया।

राज्य के उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने बजट पेश किया। उनके पास वित्त मंत्रालय का भी प्रभार है। पनीरसेल्वम द्वारा बजट भाषण शुरू करते ही द्रमुक के उपनेता दुरईमुरुगम ने विधानसभाध्यक्ष पी धनपाल से अपनी बात रखने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं दी गई।

स्टालिन ने सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में जीत के बाद वह राज्य की ‘वृद्धि’ सुनिश्चित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा