कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे कृषि रसायन उद्योग: गौड़ा

By भाषा | Published: December 1, 2020 10:33 PM2020-12-01T22:33:26+5:302020-12-01T22:33:26+5:30

Agrochemicals industry should focus on judicious use of pesticides: Gowda | कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे कृषि रसायन उद्योग: गौड़ा

कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दे कृषि रसायन उद्योग: गौड़ा

नयी दिल्ली, एक दिसंबर रसायन एवं उर्वरक मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने मंगलवार को कृषि रसायन उद्योग से कहा कि वे नये उत्पादों के विकास पर और कीटनाशकों के न्यायपूर्ण इस्तेमाल पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं, जिनका लाभ नहीं उठाया गया है।

मंत्री ने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि तथा देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में कृषि रसायन उद्योग की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने उद्योग जगत की वृद्धि में अपने मंत्रालय की ओर से पूरे समर्थन का भी आश्वासन दिया।

गौड़ा ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में कीटनाशकों की काफी कम खपत होती है। ऐसे में भारतीय कृषि रसायन उद्योग के समक्ष वृद्धि की काफी संभावनाएं हैं।

उन्होंने उद्योग जगत से यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि फसलों की सुरक्षा करने वाले रसायनों का इस्तेमाल न्यायपूर्ण बना रहे और यह पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ हो।

मंत्री ने कहा कि देश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में इस क्षेत्र की भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कृषि फसलों की उत्पादकता और उत्पादन बढ़ाकर किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। यह उर्वरकों का संतुलित उपयोग भी सुनिश्चित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Agrochemicals industry should focus on judicious use of pesticides: Gowda

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे