लाइव न्यूज़ :

कृषि मंत्रालय ने कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के लिए पांच एमओयू पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर कृषि मंत्रालय ने मंगलवार को सिस्को, निन्जाकार्ट, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड और एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड (एनईएमएल) के साथ पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता, कृषि क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी और अन्य सर्वोत्तम व्यवहारों को बढ़ावा देने के लिए शुरुआती परियोजनाएं चलाने के लिए किए गये हैं।

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण नई तकनीकों से जारी रहेगा ताकि किसान अपनी आय बढ़ा सकें।

वह यहां समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में बोल रहे थे।

एक सरकारी बयान में कहा गया, ‘‘सिस्को, निन्जाकार्ट, जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड और एनसीडीईएक्स ई-मार्केट्स लिमिटेड (एनईएमएल) के साथ प्रायोगिक परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।’’

इन प्रायोगिक परियोजनाओं के आधार पर, किसान इस बारे में सोच समझकर निर्णय लेने में सक्षम होंगे कि किस फसल को उगाना है, किस किस्म के बीज का उपयोग करना है और उपज को अधिकतम करने के लिए कौन सी सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना है।

इसमें कहा गया है, ‘‘कृषि आपूर्ति श्रृंखला के कारोबारी, सटीक और समयानुकूल जानकारी के आधार पर अपनी खरीद योजना बना सकते हैं। किसान अपनी उपज को बेचने या भंडारण करने तथा कब और कहां और किस कीमत पर बेचें इस बारे में पूरी जानकारी के साथ निर्णय ले सकते हैं।’’

कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ब्लॉक चेन, सुदूर संवेदी और जीआईएस तकनीक, ड्रोन और रोबोट के उपयोग आदि जैसी नई तकनीकों पर आधारित परियोजनाओं के लिए सरकार द्वारा वर्ष 2021-25 के लिए एक डिजिटल कृषि मिशन शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम