लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून: प्रधानमंत्री की घोषणा ‘काफी कम काफी देर से’: एटक

By भाषा | Updated: November 19, 2021 19:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा को ‘काफी कम और काफी देर से’ करार दिया। वहीं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के किसानों के संगठन अखिल भारतीय किसान सभा ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के फैसले को किसानों की आधी जीत बताया है।

मोदी ने शुक्रवार सुबह घोषणा की कि सरकार ने तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने का फैसला किया है। उन्होंने विरोध करने वाले किसानों से घर लौटने की अपील की।

एटक के एक बयान में कहा गया है, ‘‘एटक राष्ट्रीय सचिवालय ने प्रधानमंत्री की घोषणा को ‘बहुत देर से, बहुत कम’ करार दिया है।’’

अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव अतुल कुमार अंजान ने कृषि कानूनों की वापसी के फैसले को किसानों की आधी जीत बताते हुए कहा, ‘‘खेती के कंपनीकरण, अनुबंध खेती को कानूनी जामे एवं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) की समाप्ति पर तीनों कृषि कानूनों की वापसी से रास्ता बंद हो जाएगा। आवश्यक वस्तु अधिनियम को समाप्त करने की सरकारी मंशा को भी इन कानूनों को वापस लिए जाने के फैसले के बाद धक्का लगेगा।’’

उधर, एटक ने कहा कि यह मानते हुए कि कृषि कानूनों की वापसी का वायदा कोई ‘‘चुनावी जुमला’’ नहीं है, और वास्तव में एक सुधारात्मक कदम है, लेकिन फिर भी इसमें बिजली (संशोधन) विधेयक और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) की कानूनी गारंटी जैसे मुद्दों को छोड़ दिया गया है जिसकी किसान शुरू से ही मांग करते रहे हैं।

एटक ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) को आंदोलन का नेतृत्व करने के लिए बधाई दी और किसान संघ को निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?