लाइव न्यूज़ :

कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी देहात ने विस्तार योजना के लिए तीन करोड़ डॉलर जुटाए

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी कृषि प्रौद्योगिकी कंपनी देहात ने मंगलवार को बताया कि उसने अपनी विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण और प्रौद्योगिकी मंच को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न निवेशकों से तीन करोड़ डॉलर (करीब 220 करोड़ रुपये) जुटाए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने सी श्रृंखला के वित्त पोषण के तहत तीन करोड़ डॉलर जुटाए। निवेशकों में प्रोसीस वेंचर्स (पूर्व नाम नैस्पर्स वेंचर्स) सबसे ऊपर रही। निवेश जुटाने के ताजा दौर में आरटीपी ग्लोबल भी शामिल हुई और मौजूदा निवेशकों सिकोइया इंडिया, एफएमओ, ओम्निवोर और एगफंडर ने भी निवेश किया।

गुरुग्राम और पटना स्थित देहात की स्थापना 2021 में अमरेन्द्र सिंह, श्याम सुंदर, आदर्श श्रीवास्तव और शशांक कुमार ने की है।

देहात एक प्रौद्योगिकी आधारित कृषि कंपनी है, जो किसानों को कृषि उत्पादों की आपूर्ति, विशेषज्ञ सलाह और बाजार तक पहुंच की जानकारी देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें