लाइव न्यूज़ :

कृषि उपकर से आयातित दालों की कीमतों पर प्रभाव नहीं होगा: आईपीजीए

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी भारतीय दलहन एवं अनाज संघ (आईपीजीए) का मानना है कि सरकार के आयातित दलहनों पर 20 से 50 प्रतिशत तक कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर लगाने के फैसले से इन दालों की कीमतों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उपकर में जो वृद्धि हुई है, वह सीमा शुल्क को कम करने से समायोजित (बेअसर) हो जाएगी।

बजट 2021 में सरकार ने मटर, काबुली चना, बंगाल चना और मसूर पर आयात शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत करने का प्रस्ताव रखा है।

मौजूदा समय में चना पर आयात शुल्क 60 प्रतिशत, मटर पर 50 प्रतिशत, काबुली चना पर 40 प्रतिशत और मसूर पर 30 प्रतिशत है।

आईपीजीए के उपाध्यक्ष बिमल कोठारी ने कहा, ''यह प्रभाव शून्य होगा। यथास्थिति कायम रखने के कारण हमें कोई समस्या नहीं है। दाल की चार किस्मों पर जो उपकर लगाया गया है, उसके साथ ही आयात शुल्क घटाकर एकसमान 10 प्रतिशत करने से स्थिति सामान्य बनी रहेगी।’’

संघ चाहता है कि सरकार सस्ते आयात पर अंकुश लगाने के लिए दाल के आयात शुल्क को इस तरह तय करे कि इन दालों की कीमत न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक रहे।

सरकार ने मसूर दाल पर 20 प्रतिशत, काबुली चना पर 30 प्रतिशत, मटर पर 40 प्रतिशत और बंगाल चना एवं मटर पर 50 प्रतिशत कृषि अवसंरचना और विकास उपकर वृद्धि का प्रस्ताव रखा है।

कोठारी ने कहा कि घरेलू उत्पादन बढ़ने के कारण देश का दलहन आयात वर्ष 2016-17 के 60 लाख टन के स्तर से पिछले तीन वर्षों में निरंतर घट रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या