लाइव न्यूज़ :

एसबीआई कार्ड का टोकन व्यवस्था को लेकर पेटीएम से करार

By भाषा | Updated: December 30, 2021 21:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर एसबीआई कार्ड एंड पेमेंट सर्विसेज ने कार्डधारकों से जुड़ी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए कार्ड टोकन व्यवस्था जारी करने का करार पेटीएम के साथ किया है।

टोकन व्यवस्था से आशय लेन-देन के समय डेबिट-क्रेडिट कार्ड की मूल संख्या की जगह विशिष्ट कोड के उपयोग से है जिसे टोकन कहा जाता है। इससे कार्ड के जरिये लेन-देन के समय ग्राहकों के कार्ड का ब्योरा देने की जरूरत नहीं होती। लेन-देन सुरक्षित होता है और गड़बड़ी की आशंका भी नहीं होती।

एसबीआई कार्ड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एसबीआई कार्ड ने अपने कार्डधारकों के लिये उनके कार्ड के उपयोग की स्थिति में टोकन व्यवस्था अपनाने को लेकर पेटीएम के साथ समझौता किया है।

कंपनी ने कहा कि कार्ड टोकन व्यवस्था की सुविधा केवल एंड्रॉयड एनएफसी (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) उपकरणों पर ही उपलब्ध होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल