लाइव न्यूज़ :

सड़क मंत्रालय, आईआईटी-रुड़की के बीच अनुसंधान एवं विकास के संबंध में समझौता

By भाषा | Updated: January 22, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी)-रुड़की ने राजमार्ग अवसंरचना विकास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा पठन-पाठन एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने के लिए परस्पर सहयोग का एक समझौता किया है।

इस समझौते पर शुक्रवार को यहां हस्‍ताक्षर किए गए। इसके तहत आईआईटी-रुड़की में राजमार्ग अवसंरचना विकास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा पठन-पाठन एवं प्रशिक्षण पर केन्द्रित एक प्रोफेसर पीठ की व्यवस्था जारी रखने पर सहमति हुई है।

मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस समझौते पर मंत्रालय के सड़क विकास महानिदेशक और विशेष सचिव इन्‍द्रेश कुमार पांडेय और आईआईटी-रुड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर एवं उप-निदेशक प्रोफेसर मनोरंजन परीदा ने हस्‍ताक्षर किए। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव गिरि‍धर अरमाने ने इस कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की।

इस करार से राजमार्ग अवसंरचना विकास के क्षेत्र में अनुसंधान एवं विकास तथा पठन-पाठन एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहन मिलेगा।

रुड़की स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान (आईआईटी) उच्‍च स्‍तरीय प्रौद्योगिकी शिक्षा, इंजीनियरिंग और बेसिक तथा एप्‍लाइड रिसर्च के क्षेत्र में काम करने वाले राष्‍ट्रीय संस्‍थानों में सर्वोच्‍च संस्‍थान है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय देशभर में राष्‍ट्रीय राजमार्गों के विकास और उनके रखरखाव के लिए जिम्‍मेदार है। दोनों संगठनों ने आईआईटी-रुड़की में मंत्रालय की प्रोफेसर पीठ को जारी रखने की सहमति भी जताई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?