लाइव न्यूज़ :

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, आयकर विभाग में सूचनाओं के आदान प्रदान का करार

By भाषा | Updated: February 25, 2021 16:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने आंकड़ों के आदान-प्रदान के लिये वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के साथ समझौता किया है।

एमसीए ने एक बयान में कहा कि समझाौता ज्ञापन (एमओयू) से कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सबीआईसी के बीच नियमित तौर पर आंकड़ों और सूचना के स्वत: आदान-प्रदान सुगम रूप से हो सकेगा।

बयान के अनुसार, ‘‘एमओयू एमसीए और सीबीआईसी के नियमों के प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिये आंकड़ों के मामले में क्षमता उपयोग के दृष्टिकोण के अनुरूप है।’’

आंकड़ों में आयात-निर्यात सौदों का ब्योरा तथा देश में पंजीकृत कंपनियो के वित्तीय बयान शामिल हैं।

नियमित आधार पर आंकड़ों के आदान-प्रदान के साथ एमसीए और सीबीआईसी जांच और अभियोजन मकसद से अनुरोध कर एक-दूसरे के पास उपलब्ध अन्य सूचनाएं प्राप्त कर सकती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम