लाइव न्यूज़ :

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यू एग्रो के बीच ऋण मुहैया करवाने के लिए समझौता

By भाषा | Updated: December 22, 2021 12:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, 22 दिसंबर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को ऋण प्रदान करने वाले वित्तीय एवं प्रौद्योगिकी मंच यू ग्रो कैपिटल ने बुधवार को कहा कि उसने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के साथ ऋण मुहैया कराने के लिए एक समझौता किया है।

एक बयान में बताया गया कि उनकी अगले 12 महीने में एमएसएमई क्षेत्र की इकाईयों के बीच 1,000 करोड़ रुपये के ऋण वितरण की योजना है।

इसमें बताया गया कि यह ऋण यू एग्रो कैपिटल के प्रथम, संजीवनी, साथी, ग्रो एमएसएमई और मशीनरी फाइनेंसिंग जैसे कार्यक्रमों के तहत एमएसएमई क्षेत्र की विभिन्न इकाईयों को दिया जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के कार्यकारी निदेशक राजीव पुरी ने कहा कि इस समझौते से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को किफायती दरों पर ऋण उपलब्ध करवाया जा सकेगा।

यू एग्रो कैपिटल के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक सचिंद्र नाथ ने कहा कि यह पहली बार है जब इस मंच ने अपने सभी कार्यक्रमों के लिए सह-ऋण प्रदाता समझौता किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित