लाइव न्यूज़ :

भारत, वियतनाम के बीच डाक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर भारत और वियतनाम ने डाक क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। एक अधिकारिक विज्ञप्ति में शुक्रवार को यह जानकारी दी गयी।

आशय पत्र में डाक और दूरसंचार क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने अपने संयुक्त उद्देश्यों को रेखांकित किया है।

इसमें सूचना और अनुभव के आदान-प्रदान, मानव संसाधन विकास में परियोजनाओं को लागू करने में सहयोग और मनोनीत डाक परिचालकों तथा सेवा प्रदाताओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है।

विज्ञप्ति के अनुसार भारत और वियतनाम ने व्यापक रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी तथा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों के साथ डाक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।

संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान ने शुक्रवार को संचार भवन में वियतनाम के प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार