लाइव न्यूज़ :

स्काईपावर ग्लोबल से 50 मेगावॉट की सौर परिसंपत्तियों का अधिग्रहण करेगी एजीईएल

By भाषा | Updated: March 20, 2021 13:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मार्च अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने टोरंटो मुख्यालय वाली स्काईपावर ग्लोबल के साथ एक विशेष इकाई (एसपीवी) में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करार किया है। इस एसपीवी के पास तेलंगाना में परिचालन वाली 50 मेगावॉट की सौर परिसंपत्तियां हैं।

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘देश की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनियों में से एक एजीईएल ने टोरंटो मुख्यालय वाली स्काईपावर ग्लोबल के साथ एक एसपीवी में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया है। इस विशेष इकाई के पास 50 मेगावॉट की परिचालन वाली सौर परिसंपत्तियां हैं।’’

यह परियोजना तेलंगाना में स्थित है। इसे अक्टूबर, 2017 में चालू किया गया था। इस परियोजना का तेलंगाना की सदर्न पावर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी के साथ दीर्घावधि का बिजली खरीद करार (पीपीए) है।

इस अधिग्रहण के बाद एजीईएल के पास परिचालन वाली अक्षय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 3,395 मेगावॉट हो जाएगी। उसका अक्षय ऊर्जा का कुल पोर्टफोलियो 14,865 मेगावॉट पर पहुंच जाएगा। सौदे के लिए अभी विभिन्न मंजूरियां ली जानी हैं।

अडाणी ग्रीन एनर्जी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनीत एस जैन ने कहा, ‘‘अधिग्रहण और विस्तार के अवसरों के जरिये अपने पोर्टफोलियो को मजबूत करना 2025 तक 25 गीगावॉट की क्षमता हासिल करने के हमारे लक्ष्य के अनुरूप है। हमारा लक्ष्य दुनिया की सबसे बड़ी अक्षय ऊर्जा कंपनी बनने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित