एजी-नेक्स्ट, मसाला बोर्ड ने लकडोंग हल्दी के गुणवत्ता परीक्षण के लिए समझौता किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 21:27 IST2021-12-20T21:27:13+5:302021-12-20T21:27:13+5:30

Ag-Next, Spices Board tie up for quality testing of Lakdong turmeric | एजी-नेक्स्ट, मसाला बोर्ड ने लकडोंग हल्दी के गुणवत्ता परीक्षण के लिए समझौता किया

एजी-नेक्स्ट, मसाला बोर्ड ने लकडोंग हल्दी के गुणवत्ता परीक्षण के लिए समझौता किया

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कृषि प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप एजी-नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को कहा कि उसने मेघालय की प्रसिद्ध लकडोंग हल्दी की गुणवत्ता जांच के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित परीक्षण को लेकर भारतीय मसाला बोर्ड के साथ करार किया है।

लकडोंग हल्दी को विश्व स्तर पर उच्च करक्यूमिन तत्व (7-12 प्रतिशत के बीच) की उपलब्धता होने के कारण सबसे अच्छी गुणवत्ता वाली हल्दी में से एक माना जाता है। हल्दी की अन्य किस्मों में औसत करक्यूमिन तत्व की उपलब्धता 3-5 प्रतिशत के बीच होती है।

एजी-नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज ने एक बयान में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) आधारित तकनीक, लकडोंग हल्दी में गुणवत्ता और 'करक्यूमिन' सामग्री का आकलन करेगी।

एजी-नेक्स्ट टेक्नोलॉजीज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी और संस्थापक तरणजीत सिंह भामरा ने कहा कि हल्दी के पारंपरिक परीक्षण में घंटों लगते हैं, और दूरी देखते हुए, परीक्षण के परिणाम आने में कई दिन भी लग सकते हैं। इससे किसानों और व्यापारियों दोनों के समय और संसाधनों की हानि होती है।

उन्होंने कहा, ‘‘त्वरित गुणवत्ता परीक्षण एक मिनट से भी कम समय में होने से करक्यूमिन तत्व का विश्लेषण करके उक्त नुकसानों को कम करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Ag-Next, Spices Board tie up for quality testing of Lakdong turmeric

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे