लाइव न्यूज़ :

एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया ने मोबाइल कॉल, डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की

By भाषा | Updated: November 23, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को अपने सभी प्लान में मोबाइल कॉल और डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि बढ़ी हुई दरें 25 नवंबर से प्रभावी होंगी।

वोडाफोन आइडिया की यह घोषणा भारती एयरटेल द्वारा दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के एक दिन बाद आई है।

विश्लेषकों का मानना है कि जियो भी मोबाइल दरों में वृद्धि करेगी। मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) ने 28 दिन की अवधि के लिए रिचार्ज का न्यूनतम मूल्य 25.31 प्रतिशत बढ़ाकर 79 रुपये से 99 रुपये कर दिया है।

इसके साथ ही वीआईएल ग्राहकों को अब करीब एक महीने के लिए मोबाइल सेवाओं का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम 99 रुपये का भुगतान करना होगा।

कंपनी ने लोकप्रिय अनलिमिटेड श्रेणी के प्लान की दरों में 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।

बयान में कहा गया कि 28 दिनों की वैधता के साथ प्रति दिन एक जीबी डेटा सीमा वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत 25 नवंबर से 269 रुपये होगी। फिलहाल इसकी कीमत 219 रुपये है।

इसके अलावा, 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा के साथ 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपये के बजाय 719 रुपये होगी।

बयान में कहा गया कि 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा वाले 365 दिनों के प्लान की कीमत 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,899 रुपये हो जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत 2,399 रुपये है।

कंपनी ने कम मूल्य वाले डेटा टॉप-अप की कीमत में भी करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। 1,499 रुपये का वार्षिक प्रीपेड प्लान, जो 4जी स्पीड पर 24 जीबी की निश्चित डेटा सीमा के साथ आता है, 25 नवंबर से लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 1,799 रुपये हो जाएगा।

कंपनी ने डेटा टॉप-अप प्लान की कीमतें 18-21 फीसदी बढ़ाई है। 3 जीबी और 12 जीबी डेटा टॉप-अप प्लान की कीमत अब 48 रुपये और 98 रुपये के बजाय क्रमशः 58 और 118 रुपये होगी।

50 जीबी और 100 जीबी के डेटा टॉप-अप की कीमत अब 251 रुपये और 351 रुपये के बजाय क्रमश: 298 रुपये और 418 रुपये होगी।

कंपनी ने मोबाइल सेवाओं के सभी 16 प्लान की दरों में वृद्धि की घोषणा की है।

लगातार अपने ग्राहकों को खोने के बावजूद वीआईएल की ओर से दरों में बढ़ोतरी की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें