लाइव न्यूज़ :

एईपीसी की मिल मालिकों से धागे के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम घटाने की अपील

By भाषा | Updated: March 24, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मार्च परिधान निर्यात संवर्द्धन परिषद (एईपीसी) ने कपास मिल मालिकों से धागे की कीमतों में 20 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती करने को कहा है। एईपीसी ने कहा है कि क्षेत्र की वृद्धि के लिए यह जरूरी है। साथ ही धागे के बढ़ते दामों से क्षेत्र की प्रतिस्पर्धी क्षमता प्रभावित हो रही है।

इससे पहले भारतीय कपास निगम (सीसीआई) ने कपास की कीमतों में 1,500 रुपये प्रति कैंडी की कटौती की है। इसके बाद एईपीसी के चेयरमैन ए शक्तिवेल ने कपास मिलों मालिकों से यह अपील की है।

शक्तिवेल ने कनफेडरेशन ऑफ इंडियन टेक्सटाइल इंडस्ट्री (सिटी) के चेयरमैन टी राजकुमार को लिखे पत्र में कहा है कि सभी मिल मालिकों को धागे के दाम 20 रुपये प्रति किलोग्राम घटाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले दो माह के दौरान कपास के दाम 2,500 रुपये प्रति कैंडी घटे हैं। शक्तिवेल ने सभी मिल मालिक संघों से आग्रह किया है कि वे परिधान निर्यात उद्योग को संरक्षण के लिए धागे के दाम घटाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें